यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने पीएम को भेजा मांगपत्र

बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक मर्चेंट व्यापारियों पर यूपीआई ट्रांजैक्शन पर .04% एमडीआर चार्ज देने के आदेश के विरोध में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व व्यापारियों के शिष्ट मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए एसडीएम न्यायायिक सुरेंद्र कुमार को सौंपा।

 जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने मांगपत्र में प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि व्यापारी पर पहले ही अनेकों प्रकार के कर लगाए गए हैं मर्चेंट व्यापारियों पर यूपीआई पर ट्रांजैक्शन एमडीआरशुल्क लगाए जाने से व्यापार की गति कम होगी जिससे बाजार में मंदी का एक नया दौर आरंभ होगा तथा सरकार को भी राजस्व की हानि होगी, साथ ही नकदी लेनदेन की बढ़ावा मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने व्यापार हित में मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जा रहे एमडीआर शुल्क वापस लिए जाने के आदेश पारित करने की मांग की 

प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि देश के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत की है। गली-कूचे के छोटे से छोटे दुकानदार ने भी बिना किसी झिझक के यूपीआई को अपनाया है किंतु एमडीआर शुल्क लगने से हो सकता है कि लोग नकदी लेन देन पर वापिस आ जाए।

जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि  जब देश का व्यापार पूरी तरह डिजिटल लेनदेन पर निर्भर हो चुका है, तब सरकार द्वारा इस पर एमडीआर शुल्क लगाने का विचार करना व्यापारियों के साथ एक बड़ा धोखा है व्यापारी समाज इसका पूर्ण बहिष्कार करेगा।

 जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने कहा कि यूपीआई पर किसी भी प्रकार का कर लगाने से न केवल व्यापार जगत प्रभावित होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था फिर से नकदी (कैश) लेनदेन की तरफ लौट जाएगी। 

 नगर महामंत्री संजय रस्तोगी ने सरकार से मांग की है कि डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह से मुफ्त और सुरक्षित बनाए रखा जाए, ताकि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न रुक सके और देश का आर्थिक ढांचा सुदृढ़ बना रहे।

इस मौके पर दीपक वर्मा, विनय गुप्ता, नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, कुलदीप वैश्य, सुरेंद्र नानक जिलाध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ