हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

बदायूं, 2 अक्टूबर 2026। जे.एस. पीजी कॉलेज, बदायूं परिसर में स्वामी विवेकानंद तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई एन एस एस की दोनों इकाइयों के सयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव, प्राचार्य डॉ. निशि अवस्थी, उपप्राचार्य  राहुल कुमार एवं शिक्षकगण द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को दोनों महान विभूतियों के आदर्शों एवं उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता संबंधी विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और “जय जवान, जय किसान” के संदेश के साथ-साथ दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय एवं राष्ट्र के प्रति योगदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छबिराम सिंह, डॉ. अंशुमान गुप्ता, शिक्षक डॉ. उत्पल मिश्रा,अजय पाल सिंह, अमित कुमार ,रोहित सैनी ,प्रेमपाल शर्मा, फिरदौस बी, उमरा खान, आकाश कुमार ,रितु दीक्षित, सना खान, निखिल कुमार, रंजना बघेल, सुधीर यादव, पूजा रानी, रिंकू उपाध्याय एवं मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ