सिमर्रा भोजपुर व उलैया में की 228 मरीजों की जांच, 46 लोगों में मिले बुखार के लक्षण

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर और उलैया गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सिमर्रा भोजपुर में पंचायत घर पर लगे शिविर में 132 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 92 लोगों की डेंगू, 81 की मलेरिया और 45 लोगों की टाइफाइड की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, उलैया में 96 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 46 लोगों में बुखार के लक्षण मिले। यहां 40 लोगों की डेंगू, 30 की मलेरिया और 45 लोगों की टाइफाइड की जांच हुई।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ