सपा के सदर विधान सभा उपाध्यक्ष बने कौसर अली, बधाई देने वालों का लगा तांता
बदायूं। समाजवादी पार्टी के सदर विधान सभा अध्यक्ष अतुल पटेल ने शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी कौसर अली को पार्टी में सक्रिय योगदान तथा पार्टी की नीतियों के अनुरूप संगठन के प्रति निष्ठा एवं क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी बदायूं विधानसभा कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा तथा सदर विधान सभा अध्यक्ष अतुल पटेल द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया।
इस मौके पर सांसद आदित्य यादव ने नव मनोनीत विधान सभा उपाध्यक्ष कौसर अली को पगड़ी पहना कर सम्मानित करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि आप पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा क्षेत्र की जनता के बीच निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि हमें अपेक्षा है कि कौसर अली पार्टी संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कौसर अली को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
नव नियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद आदित्य यादव,पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, जिलाध्यक्ष आशीष यादव एवं विधान सभा अध्यक्ष अतुल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।



टिप्पणियाँ