गांधी और शास्त्री जयंती पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने श्रद्धासुमन किए अर्पित
नौ पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
बदायूं। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान नौ पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार दिए गए। एसएसपी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, करुणा और सेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने को प्रेरित किया।
निरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक दीनानाथ मौर्य, मलखान सिंह और चंद्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी नत्थू सिंह, शिव प्रताप सिंह, राजेश कुमार, सुखवीर सिंह और मुख्य आरक्षी चालक भुवनेश कुमार को सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इनमें आठ को अति उत्कृष्ट और एक को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ