वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को विशेष कार्यक्रम आज


बदायूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में एक जनवरी 2027 की अर्हता के आधार पर फोटोयुक्त वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए शनिवार 17 अक्टूबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जनपद में चलाया जायेगा।

इस कार्यक्रम के तहत 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम 2,778 मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा। सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहकर नाम जुड़वाने के लिए सहयोग करेंगे।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अवनीश राय ने सम्बंधित अधिकारियों सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग की मंशा से अवगत कराया।

मतदेय स्थलों का संभाजन और पुनर्गठन 02 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित होगा। इसके बाद मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 04 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

डीएम ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विशेष पंजीकरण अभियान का अपने स्तर से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 से पहले मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए इस अभियान को महत्वपूर्ण बताया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ