आठवीं की छात्रा साक्षी बनी थाना प्रभारी, सुनी शिकायतें 

बदायूं। मिशन शक्ति के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर की कक्षा आठ की छात्रा साक्षी को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने इस दौरान थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनी। महिलाओं से संबंधित प्रार्थना पत्र महिला हेल्प डेस्क में निस्तारण के लिये दिये। मिशन शक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक बाबू सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सोनिका सिंह, रुचि मिश्रा, फरहा नाज, रिक्रूट महिला कांस्टेबल शिवानी बालियान, हेड कांस्टेबल कामिल पासा, कांस्टेबल रोशन कुमार, शाहनवाज मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ