जनशिकायतों के निस्तारण में बरती लापरवाही में उसावां थानाध्यक्ष निलंबित
डीजीपी की समीक्षा बैठक में लापरवाही का हुआ खुलासा
बदायूं। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने उसावां थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को डीजीपी की समीक्षा बैठक में बदायूं के उसावां थाने में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा हुई। इसमें लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने कार्रवाई की।
मंगलवार को डीजीपी की समीक्षा बैठक में प्रदेश के जिलों में जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान बदायूं के उसावां थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की लापरवाही सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल है। हालांकि, पुलिस की ओर से जारी जानकारी में यह नहीं बताया गया है कि किन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हुई थी।
पुलिस अधिकारियों की ओर से थानों को निर्देश दिए जाते हैं कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों की बात सुनी जाए और उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए। डीजीपी की समीक्षा बैठक में उसावां थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई। जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई।
डीजीपी की समीक्षा बैठक में जनपद बदायूं के थाना उसावां के थानाध्यक्ष की लापरवाही परिलक्षित हुई। जिसके बाद उन्हें प्रत्यावर्तित करते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

टिप्पणियाँ