धू-धूकर अचानक जल उठी खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी
बिसौली। नगर के दबतौरी रोड पर मंदिर से कुछ कदम की दूरी पर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में स्कूटी पूरी तरह जल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्कूटी को बचाया नहीं जा सका। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूटी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बैटरी में खराबी या तकनीकी गड़बड़ी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है,

टिप्पणियाँ