पीईटी की तैयारियों का जायजा लेने आज आएंगे आयोग के सदस्य

बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग के सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह शनिवार 24 अक्तूबर को बदायूं पहुंचेंगे। वह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

जनपद में पीईटी-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक निर्धारित तिथि पर परीक्षा दो पालियों में होगी। आयोग के सदस्य 24 अक्टूबर के पूर्वाह्न में बदायूं पहुंचेंगे और 25 अक्टूबर के अपराह्न तक जनपद में प्रवास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ