चार निजी अस्पताल समेत दो एक्सरे सेंटर सील, मचा हड़कंप

बदायूं। जिले में बिना रजिस्ट्रेशन निजी अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रही। एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहसवान तहसील क्षेत्र में छापेमारी करते हुए बिना रजिस्ट्रेशन संचालित पांच निजी अस्पतालों को सील किया था। दूसरे दिन शहर से सटे नवादा और बिसौली तहसील क्षेत्र में अभियान चलाते हुए चार निजी अस्पताल और एक्सरे सेंटरों को सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के दौरान कई झोलाछाप दुकानें बंद करके भाग गए। उनके यहां नोटिस चस्पा किया गया है। 

दूसरे दिन की छापेमारी के बाद अवैध तरीके से अस्पताल चलाने वालों में खलबली मची हुई है। शु्क्रवार को एसीएमओ डॉ. मोहन झा के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. पवन जायसी को शामिल किया गया। टीम सबसे पहले शहर से सटे नवादा में पहुंची यहां सायरा हॉस्पिटल पर छापा मारा गया। सायरा हॉस्पिटल के संचालक से कागजात मांगे गए, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद सायरा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम वजीरगंज कस्बे में पहुंची जहां दो झोलाछाप टीम को देखकर अपनी दुकानें बंद करके भाग गए, उनकी दुकानों पर नोटिस चस्पा किया गया। सैदपुर में छापेमारी के दौरान सिया आरोग्यम हेल्थ केयर सेंटर को सील किया गया। बिसौली में राम डिजिटल एक्सरे सेंटर और सिद्धि विनायक डिजिटल एक्सरे सेंटर को सील किया गया। इसके अलावा बिसौली के मेडिकेयर अस्पताल को सील किया गया। वजीरगंज में शर्मा जी डेंटल क्लीनिक को भी सील किया गया। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ