फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का आरोप

बदायूं,। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप में वायरल करने और उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का आरोप लगाया गया है। फर्जी आईडी से युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर संदेश भी भेजे गए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने साइबर क्राइम थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई है। युवती ने बताया कि फर्जी आईडी पर उसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप में वायरल किया गया है। इसके साथ ही उसका व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक रूप से पोस्ट कर दिया गया। इस घटना की जानकारी होने के बाद उसने साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की और फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल करने तथा मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ