समरेर व दातागंज में सामूहिक विवाह आज
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार 24 अक्तूबर को समरेर और दातागंज में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। दोनों स्थानों पर कुल 305 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 6500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। समरेर स्थित राजकीय आईटीआई में सुबह सात बजे से आयोजित समारोह में 160 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ