बदायू-कासगंज की कटरी में फैला खसरा, भाई-बहन की मौत
बदायूं। गंगा की कटरी के गांव में खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बदायूं जिले के कादरचौक के कादरगंज दीननगर गांव खसरा फैलने और कासगंज के कादरबाड़ी गांव में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम कादरगंज दीननगर गांव पहुंची। यहां से पांच बच्चों के सैंपल भेरे। टीम की माने तो कासगंज के कादरबाड़ी गांव में इससे प्रभावित भाई-बहन की मौत हो चुकी है।
कटरी के कादरगंज और कादराबाद दोनों ही गांव बदायूं की सीमा से जुड़े हैं। कादरगंज गांव ककोड़ा इलाके से जुड़ा है और कासगंज जिले के पटियाली तहसील में आता है। राजस्व के हिसाब से गांव का एक हिस्सा बदायूं में आता है। गांव कटरी में बसा होने के कारण यहां स्वास्थ्य सेवाएं न के बराबर हैं। कादरबाड़ी गांव में खसरा की वजह से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। बदायूं के कादरगंज दीननगर गांव में सात आठ दिन से बच्चों में खसरा फैला हुआ है। गांव शुक्रवार में जिले से पहुंची स्वस्थ्य टीम ने पांच बच्चों का सैंपल लिया गया। उनकी जांच के बाद पुष्टि की जाएगी कि उनको किस प्रकार की बीमारी है। स्वास्थ्य टीम की माने तो इलाके में टीकाकरण को लेकर ग्रामीण जागरूक नहीं है।
कासगंज के कादरबाड़ी गांव में दो बच्चों की मौत और बदायूं के कादरगंज दीननगर गांव के खसरा प्रभावित बच्चों के होने की जानकारी मिली थी। कादरचौक सीएचसी के एमओआईसी डॉ. रोहित को भेजा गया था। पांच बच्चों में खसरे की संभावना को देखते हुये सैंपल लिया गया है। जिन्हें जांच के लिये भेजा जायेगा। पूरे इलाके में सर्विलांस टीम को अलर्ट कर टीकाकरण कराया जायेगा। कासगंज जिले के स्वास्थ्य अफसरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
- डॉ. कौशल गुप्ता, जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ

टिप्पणियाँ