सीजेएम कोर्ट में ईओ और लेखपाल के खिलाफ परिवाद मंजूर, तलब
बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज में रामलीला मैदान में दुकानों के आवंटन को लेकर की गई मुकदमेबाजी में अब तत्कालीन ईओ और लेखपाल के खिलाफ परिवाद मंजूर किया गया है। भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय ने पिछले निकाय चुनाव के दौरान छवि धूमिल करने के लिए विपक्षियों से साठगांठ कर उनके खिलाफ बेवजह मुकदमे दर्ज कराने के साथ ही भूमाफिया घोषित किए जाने पर तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी पेश की थी। उनकी अर्जी के आधार पर सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन ईओ, लेखपाल के खिलाफ परिवाद मंजूर करते हुए विपक्षियों को तलब किया है।
वजीरगंज के रहने वाले भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल वार्ष्णेय ने सीजेएम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी दाखिल की थी।

टिप्पणियाँ