250 किमी दूर से हो रहा गौशाला का संचालन व गोवंशों की देखभाल
बदायूं/उसावां। म्याऊं ब्लॉक के गांव अभिगांव स्थित गोशाला में घटना के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गोशाला का संचालन स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि करीब 250 किमी दूर दिल्ली में बैठकर किया जा रहा था। शारदा जन कल्याण सेवा समिति, बिल्सी के संचालक प्रियंक कौशिक दिल्ली से ही गोशाला की देखभाल कर रहे थे। समिति संचालक प्रियंक कौशिक और केयरटेकर दानवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। उसहैत थाने में भी दानवीर समेत चार लोगों को प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसावां पुलिस केयर टेकर दानवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि प्रियंक कौशिक को गिरफ्तार करने की तलाश में पुलिस लगी है। इधर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की पड़ताल में समिति से बिल्सी, अलापुर, सैदपुर और दिल्ली के लोगों के जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।

टिप्पणियाँ