जिले में दस ग्राम पंचायत बाल विवाह मुक्त घोषित, दो वर्षों से नहीं हुआ कोई बाल विवाह 

बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के सहयोग से संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं जनपद में  02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर  07 विकास खण्ड कादरचौक, म्याऊं, उझानी, जगत, सलारपुर आसफपुर एवं अंबियापुर की ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल पंचायत घर एवं सचिवालय सभागार में बैठक की गई। जिसमें 10 ग्राम पंचायत मामूर गंज, रमज़ानपुर, बर्राफरीदपुर, रसूलपुर बिलहरी, मई बूचन, साड़ी, रूपामई, घटपुरी, बिनावर, पलिया झण्डा ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया,  इन ग्राम पंचायतों में  02 वर्षो में कोई बाल विवाह नही हुआ है। 

काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की सचिव मीना सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार ऐसी ग्राम पंचायते जिनमें 02 वर्षो में कोई बाल विवाह नही हुआ है उन्हें  बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाना है। इसी के तहत आज दस ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है।


सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में सभी विभागों के कर्मचारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम प्रोग्राम मैनेजर द्वारा चलाए जा रहे प्रोग्राम बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव द्वारा बाल विवाह के बारे में जानकारी देकर कहा कि 2 साल से  ग्राम पंचायत में बाल विवाह नही हुआ है। आज हम सब मिलकर  बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की शपथ लेते है और अपनी ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त घोषित करते हैं। इस के साथ ही साथ ग्राम पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे।

बैठक में सहायक विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, आशा आंगनवाड़ी एवं प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं ग्राम सभा के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ