लापता हुए तीन नाबालिग 24घंटे में सकुशल बरामद
बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर छज्जू से एक साथ लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। 30 सितंबर को गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे और उसके दो दोस्तों के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
तीनों के एक साथ लापता होने पर पुलिस ने उनकी तलाश के लिए टीम लगाई और संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए तीनों बच्चों को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक भूपसिंह, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अफसर सैफी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि बच्चों को सकुशल बरामद करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

टिप्पणियाँ