पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

इस्लामनगर। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

युवक के मौसेरे भाई ने ताऊ और तहेरे भाइयों से विवाद की बात कही है, जबकि पुलिस का दावा कुछ और है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नोना चमारपुरा गांव निवासी विनोद 28 वर्ष पुत्र पान सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इस्लामनगर के निजी अस्पताल ले गए। वहां सुधार नहीं होने पर परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद के मौसेरे भाई चंद्रभान ने बताया कि उसका ताऊ और तहेरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को भी विवाद हुआ था। विनोद थाने जाकर शिकायत करने के बाद घर लौटा था और फिर जहरीला पदार्थ खा लिया। 

वहीं, प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि विनोद का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाया। उन्होंने कहा कि थाने में ताऊ से विवाद को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ