10 ओवरलोड वाहन सीज, चार लाख का जुर्माना वसूला
बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम एवं यात्री /माल कर अधिकारी अभिनव चौधरी ने शनिवार को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर एवं देहात क्षेत्र में कार्रवाई की। अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर संचालित हो रहे ओवरलोड 10 वाहनों के चालान किए गये एवं चार लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कें एवं पुल भी क्षतिग्रस्त होते हैं।परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए गए।
एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें तथा यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ