अरिल नदी में नहाने गए चार बच्चे बहे, तीन को सुरक्षित निकाला,एक लापता 

बदायूं। बिनावर क्षेत्र में दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गया हाईस्कूल का छात्र तेज बहाव में बह गया। उसके साथ नहा रहे तीन बच्चे किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, जबकि राहुल का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कराई।

मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर का है। गांव निवासी लाल मोहन का 15 वर्षीय बेटा हाईस्कूल का छात्र राहुल शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दोस्तों के साथ गांव के पास से बह रही अरिल नदी में नहाने गया था। नहाते समय राहुल और उसके तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान तेज बहाव में सभी डूबने लगे। राहुल के नदी में बहने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बिनावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कराई। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि राहुल की तलाश के लिए कछला और अटेना से गोताखोर बुलाए गए हैं, छात्र की तलाश कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ