दहेज़ की खातिर गला दबाकर विवाहिता की हत्या, पति समेत चार पर केस 

बदायूं। दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कार और सोने की अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पहले भी कई बार उत्पीड़न किया गया था। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले में 30 वर्षीय सुजाता उर्फ नेहा पत्नी जितेंद्र की दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव कमरे में बेड पर डाल दिया गया। सूचना पर कटरा ब्रह्मपुर निवासी सुजाता के भाई सोनू और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

सुजाता के भाई सोनू ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। सोनू का आरोप है कि पहले भी उनके बहनोई ने सुजाता के साथ उत्पीड़न किया था। सुजाता के दो बेटे हैं। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि पोस्टमार्टम में स्टेंगुलेशन से मौत होने की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ