लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दिए निर्देश
बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना वजीरगंज के सभी विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विवेचक से मामलों की जानकारी लेकर बिंदुवार समीक्षा की और लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और आवश्यक विधिक कार्रवाई समय से पूरी करने को कहा। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना प्रभारी वजीरगंज और पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की।

टिप्पणियाँ