दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर पांच माह की विवाहिता की हत्या, चार पर केस
बदायूं। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुई घटना के बाद उसके सिर और कमर पर चोट के निशान मिले। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है। यहां मंगलवार सुबह दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। सुबह नौ बजे हुई घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे तो विवाहिता का शव पड़ा मिला। उसके सिर और कमर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अलापुर थाना क्षेत्र के विसारत नगर निवासी ब्रजराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी नेहा की शादी आठ मई 2026 को दरियापुर निवासी भुवनेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति भुवनेश, ससुर उदयवीर, सास विद्यादेवी और ननद सुमुन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर नेहा को प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें बेटी की हत्या की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ