धोखाधड़ी से बैनामा कराने में प्रलेखक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बदायू। सदर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट का धोखाधड़ी से बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए कादरचौक क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने प्रलेखक समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। बीमारी का फायदा उठाकर उसकी प्लॉट का रजिस्ट्री कार्यालय में धोखाधड़ी से बैनामा कराया गया। इसके साथ ही धोखाधड़ी करने वालों ने उसको परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जुगपुरा मजरा मोहम्मदगंज निवासी उदयराज ने सीजेएम कोर्ट में दी अर्जी में बताया कि वह पैरालाइसिस का मरीज है। उसका इलाज उझानी और बदायूं के निजी अस्पताल में चल रहा है। वह चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उसने अपना काफी इलाज कराया जिससे उसकी जमापूंजी खत्म हो गई। इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने गांव में ही अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचने की बात गांव के ही रवेंद्र कुमार से की थी।
जमीन की बात तय होने के बाद 20 जून को गांव का ही गुड्ढू और नरेंद्र उर्फ गोरा उसको गांव से रजिस्ट्री कार्यालय तक ई रिक्शा में बैठाकर लाए। यहां रवेंद्र कुमार ने उसको 50 हजार रुपये दिए जो गुड्डू ने ले लिए। कहा कि गांव पहुंचने के बाद उनको यह रकम दे दी जाएगी। इसके बाद वह प्रलेखक सुभाष साहू के यहां उसको ले गए, जहां काफी कागजातों पर उससे अंगूठा लगवाया। वह अनपढ़ है इसका फायदा आरोपियों ने उठाया।

टिप्पणियाँ