16 कर्मचारियों से तृतीय एसीपी लाभ की होगी रिकवरी
बदायूं। डीडीओ मनोज कुमार ने 16 उर्दू अनुवादकों का तृतीय एसीपी लाभ देने का आदेश निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही संशोधित आदेश जारी किया है। जिसमें कर्मचारियों से तृतीय एसीपी लाभ के धन की रिकवरी के लिये कहा है।
डीडीओ के संज्ञान में बीते दिनों ग्राम्य विकास विभाग में उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायकों को नियम विरुद्ध तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) का लाभ देने का मामला सामना आया। इस मामले में डीडीओ की ओर से कार्रवाई की गयी है। 16 कर्मचारियों में से दो कर्मचारी यूसुफ जावेद, तंजीम जहां सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन से वसूली की जायेगी। वसी अहमद खां, मोहम्मद अली उर्फ जायेद अख्तर, अब्दुल कुददूस, अजहर इकबाल, मोहम्मद सलीम, फुरकान गाजी, मुजीब उद्दीन, शायक अली, मुजाहिद आफाक सिद्दीकी, एनडी खान आदि शामिल हैं ।

टिप्पणियाँ