28 और 29 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला
बदायूं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 28 और 29 अक्टूबर को बिल्सी और बिसौली में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इनमें निजी क्षेत्र की 10 से 15 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकेंगे। पहला रोजगार मेला 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में लगेगा। वहीं, दूसरा मेला 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली में आयोजित होगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

टिप्पणियाँ