संदेश

चित्र
 छात्र घर से हुआ लापता, पुलिस को दी तहरीर  बदायूं। ट्यूशन से घर लौटने के बाद 12 वर्षीय छात्र बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर छात्र की बरामदगी की गुहार लगाई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम रोड निवासी सौरभ कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र दक्ष चौहान बदायूं के एसके इंटर कॉलेज में पढ़ता है। दो सितंबर को करीब तीन बजे दक्ष अपने ही मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन से लौटकर वह घर पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद बिना किसी को बताए घर से चला गया।
चित्र
भैंस चोरी करने पहुंचे तीन चोर, भिड़ंत के बाद दो को दबोचा,एक फरार  बदायूं। आधी रात भैंस चोरी करने पहुंचे तीन बदमाशों और गृहस्वामी के दो बेटों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों भाइयों ने दो चोरों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने पकड़े गए आरोपी को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नदेरी का है। यहां रियासत के पुत्र रिजवान की भैंस खोलने के लिए बीती रात तीन चोर पहुंच गए। भैंस खोलने की आहट होने पर रिजवान और उसका बड़ा भाई इमरान जाग गए। दोनों भाइयों ने हिम्मत दिखाते हुए चोरों को घेर लिया। इसके बाद उनके बीच करीब दस मिनट तक हाथापाई और उठापटक होती रही। खुद को घिरता देख चोरों ने बच निकलने के लिए एक-दूसरे से गोली मारने तक की बात कही। इसी दौरान एक चोर मौका पाकर भाग निकला, जबकि रिजवान और इमरान ने दूसरे चोर को पकड़ लिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी से शुरुआती पूछताछ की। इसके बाद स्थान...
चित्र
नशा सुंघाकर लूटा ई-रिक्शा, जंगल से हुआ बरामद बदायूं। तीन लोगों ने ई-रिक्शा बुक करने के बाद चालक को रास्ते में नशा सुंघा दिया और वाहन लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को नशे की हालत में पाया। कुछ दूरी पर जंगल से ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि बदमाश उसकी बैटरी निकाल ले गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र का है। गांव सिकरोड़ी निवासी महेंद्र पाल का पुत्र भारत पाल ई-रिक्शा चलाता है। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे तीन लोगों ने विजय नगला से भारतपाल का ई-रिक्शा बुक किया। गंगा एक्सप्रेसवे के पास थरा गांव पहुंचने पर आरोप है कि तीनों ने चालक को नशा सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे रह गया और लोग ई-रिक्शा लेकर निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भारतपाल नशे की हालत में मिला। पुलिस ने आसपास तलाश की तो थोड़ी दूर जंगल में ई-रिक्शा खड़ा मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसके बाद भारत पाल के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी डॉक्टर को दिखाया। परिजन भारतपाल को इलाज के बाद घर ले गए। उनका ...
चित्र
 चराग़-ए-सुख़न संस्था की मासिक तरही नशिस्त आज  बदायूं। चराग़-ए-सुख़न संस्था के तत्वाधान में मासिक तरही नशिस्त का आयोजन शनिवार 5 सितंबर को रात्रि 9:00 बजे मोहल्ला सोथा स्थित फरशोरी मंजिल पर किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सादिक अलापुरी ने बज़्म के सभी शोअरा हज़रात से वक्त पर पहुंचने का अनुरोध किया है।  नशिस्त का तरही मिसरा - "सभी का नाम शामिल है अफसाने में"....पर कलाम पढ़े जाएंगे।
चित्र
 फॉर्मेसी में प्रवेश के लिए कल तक करें आवेदन  लखनऊ। उप्र स्टेट मेडिकल फैकल्टी की ओर से स्वास्थ्य देखरेख व फॉर्मेसी के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लिए 6 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। जो छात्र अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं उनके पास अभी अवसर है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी सात सितंबर को अपनी मनपसंद सीटें लॉक करेंगे। आठ सितंबर को पहले राउंड की काउंसिलिंग का परिणाम घोषित किया जाएगा।
चित्र
 ककराला पालिका चेयरमैन समेत उनके समधी पर केस दर्ज , फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप बदायूं,।  विधवा महिला के प्लाट का फर्जी बैनामा कराने और नगर पालिका के कर रजिस्टर में हेराफेरी के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, प्लाट हड़पने की साजिश, धोखाधड़ी और पालिका रिकॉर्ड में फर्जी प्रविष्टियां कराने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में जारी विवेचना पर ककराला के चेयरमैन इंतखाब सकलैनी व समधी इबरत अली को भी आरोपी बनाते हुये मुकदम में उनके नाम शामिल किये। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के मोहल्ला बारादरी का है। वार्ड नंबर छह निवासी मिस्वा मलिक पत्नी स्वर्गीय मलिक मिराज खां ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 फरवरी 2026 को कराए गए रजिस्टर्ड बैनामे से वह 136.62 वर्ग मीटर प्लाट की स्वामिनी है। आरोप है कि प्लाट को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने का प्रयास किया गया। तहरीर में नामजद हसरत अली पुत्र रियासत अली निवासी वार्ड नंबर छह ककराला, जेगम अली पुत्र अख्तर अली खां और जफर अली पुत्र अख्तर...
चित्र
भैंसों से ठुंसा ट्रक पुलिस के सामने फरार, लापरवाही पर दरोगा व सिपाही निलंबित बदायूं। ट्रक में 12 भैंस क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाई जा रही थीं। रास्ते में एक भैंस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृत भैंस को दफनाने में जुट गई। इसी दौरान चालक ट्रक में भरी बाकी भैंस को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई हुई। पुलिस जांच अभी जारी। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के तकिया बाजार का है। खैरपुर खैराती के पास से एक ट्रक में 12 भैंस को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। तकिया बाजार पहुंचने पर ट्रक में भरी एक भैंस की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मृत भैंस को दफन करा दिया। इसी दौरान ट्रक चालक पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। ट्रक में बाकी 11 भैंस भी भरी थीं। चालक के निकल जाने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। ड्यूटी पर...