संदेश

चित्र
पूर्व विधायक के बेटे पर युवती ने कराया केस, गले में दुपट्टा कसकर और मुंह में जहरीला पदार्थ डालकर मारने का प्रयास  बदायूं। पूर्व बसपा विधायक के बेटे पर एक युवती ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि घर बुलाने के बाद आरोपी ने उसके गले में दुपट्टा कसकर जान से मारने की कोशिश की और मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। पूर्व विधायक मुस्लिम खां ने मामले में कुछ भी बोलने से मना किया है।  पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह अलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता बचपन में रोजगार के सिलसिले में मुंबई चले गए थे, तब से बाद वह भी वहीं रहने लगी। करीब एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी मुलाकात ककराला निवासी अबुजर खान से हुई। इस बीच अबुजर ने उसे शादी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगी।अबुजर करीब दो महीने तक मुंबई में उसके साथ रहा। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती की मां पर दबाव बनाकर ककराला स्थित अपने मकान की चाबी ले ली और वहां रखा सामान भी अपने साथ ले आया।...
चित्र
हर-हर गंगे के जयकारो के बीच उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को भागीरथ घाट पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सोमवार को भोर से ही गंगा घाट पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजने लगे। यहां स्नान करने के बाद भोले भक्त कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यहां करीब सात घंटे तक जाम लगने से भोले भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ लाखों में पहुंची। यहां कछला गंगा घाट से बाहर पेट्रोल पंप तक जाम लग गया। डाक कांवर लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को इस जाम में काफी परेशानी उठानी पड़ी। काफी लंबा जाम लगने की वजह से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांच फूल गए। जाम का आलम यह था कि बाइक सवार खेतों से होकर निकले। रविवार की रात को बड़ी संख्या में अपने वाहनों और डीजे लेकर जब शिवभक्त पहुंचे दातागंज, पीलीभीत, पूरनपुर, नवाबगंज, बीसलपुर, उसहैत, कादरचौक, फरीदपुर, सहसवान, बरेली, उसावां, धर्मपुर, बिल्सी, वजीरगंज बिसौली के अलावा कासगंज, अलीगढ़ सिकंदराऊ, हाथरस, भरतपुर, जयपुर, कायमगंज, फिरोजाबाद, शिकोहाबा...
चित्र
डीएम, एसएसपी जाम में फंसे तो वाहन छोड़कर पैदल ही कछला गंगा घाट पहुंचे, लिया जायज़ा  बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक से पहले कछला गंगा घाट का निरीक्षण करने के लिए रविवार की रात डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ कछला गंगा घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। चूंकि रविवार को लाखों की संख्या में कांवड़िया वाहनों के साथ पहुंचे तो घाट से पहले ही लंबा जाम लग गया। जाम में डीएम और एसएसपी के भी वाहन फंसे रहे। करीब दो घंटे तक वाहन फंसे तो डीएम, एसएसपी वाहन छोड़कर पैदल ही कछला गंगा घाट पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने कछला गंगा घाट का काफी देर तक निरीक्षण किया। सोमवार को सुबह चार बजे प्रशासनिक अफसर कछला गंगा घाट से वापस रवाना हुए। रविवार की रात निरीक्षण के बाद सोमवार को भी डीएम, एसएसपी कांवड़ रूट का निरीक्षण करने के बाद कछला गंगा घाट पर पहुंचे। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
चित्र
आज रात आठ बजे से खुलेगा रूट डायवर्जन बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को शुक्रवार की रात आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था। सावन भर हर सोमवार को चार दिन के लिए रुटडायवर्ट किया जाता है, लेकिन इस बार सोमवार के अगले दिन मंगलवार 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के चलते रूट डायवर्जन एक दिन और बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को रात आठ बजे से रूट डायवर्जन खोला जाएगा। दो दिन तक रूट खुला रहेगा। इसके बाद तीसरे सोमवार को शुक्रवार से फिर डायवर्जन लागू किया जाएगा। सावन भर शुक्रवार से लेकर सोमवार तक रूट डावर्जन लागू रहता है। वजह है कि इस दौरान कांवड़िया बढ़ी संख्या में यहां से गुजरते हैं ऐसे में वह जाम में न फंसें इसके लिए शुक्रवार की देर शाम से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाता है। रूट डायवर्जन सोमवार रात आठ बजे तक प्रभावी रहता है। मगर, इस बार मंलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भी बड़ी संख्या में भोलेभक्त कांवड़ लेकर निकलते हैं इसलिए यह डायवर्जन मंगलवार तक प्रभावी किया गया है
चित्र
नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई आज   बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई मंगलवार 11 अगस्त को होगी। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण पिछली सुनवाई टाल दी गई। इससे पहले नौ जुलाई को हुई सुनवाई को दोनों पक्षों के बीच सुप्रीमकोर्ट के आदेश को लेकर बहस हुई। जामा मस्जिद पक्ष की ओर से उनके अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जगह एप्लीकेशन दिखाई थी। मामला न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की अदालत में चल रहा है। सोमवार 27 जुलाई को होने वाली सुनवाई न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण टाल दी गई। इस मामले की सुनवाई सोमवार 11 अगस्त को होगी।
चित्र
 डीएम की अनुमति पर इंटर तक के स्कूल आज बंद, केंद्रीय विद्यालय खुला बदायूं। सावन मास में शिवरात्रि के पर्व को लेकर 11 अगस्त को रूट डायवर्जन के चलते डीएम की अनुमति पर डीआईओएस और बीएसए ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। डीआईओएस व बीएसए ने बताया कि मंगलवार 11 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त स्कूलों का अवकाश रहेगा। परन्तु शेखुपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बरसात होने के बावजूद भी खुला। छात्र - छात्राएं बरसात के बीच विद्यालय पहुंचे।
चित्र
कांवड़ियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार बदायूं। औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सावन मास में कांवड़ियों के लिये नि:शुल्क प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सभी केमिस्ट के सहयोग से की गयी है। कांवड़ियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण के लिये 6 चार पहिया एवं 12 दो पहिया वाहनों को कलक्ट्रेट से एडीएम न्यायिक कुमार चंद्र बाबू, औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों के लिये रवाना किया। ये वाहन निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्गों पर कांवड़ यात्रियों को मुफ्त औषधि वितरण करेंगे। इस दौरान शिव स्वरूप गुप्ता, प्रकाश, जितेंद्र, गौरव आदि मौजूद थे।