संदेश

चित्र
 जिले में डेंगू का कहर जारी, वजीरगंज और अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र में छह मरीज निकले बदायूं। जिले में दो दिन थमने के बाद फिर से डेंगू का कहर सामने आया है। वजीरगंज और अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र में डेंगू के छह मरीज सामने आए हैं। डेंगू के एक ही साथ छह मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा के होश उड़ गए हैं। जिले में मच्छरजनित बीमारियां फैली हुई हैं। दो दिन तक डेंगू की रिपोर्ट सामान्य रही। मगर, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में डेंगू के छह मरीज सामने आए हैं। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में बुखार के तमाम मरीज सामने आए हैं जिसमें शुक्रवार को की गई जांच के दौरान डेंगू के तीन और मरीज सामने आए। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव उलैया में जांच के दौरान दो और मरीज डेंगू के पाए गए। उनको स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाएं दी गईं। इसके अलावा वजीरगंज ब्लॉक के गांव रामडांडी में जांच के दौरान डेंगू का एक मरीज पाया गया। इस तरह से डेंगू के सामने आ रहे केस के चलते स्वास्थ्य विभाग के सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं। वजह है कि स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया ...
चित्र
सीजेएम कोर्ट में ईओ और लेखपाल के खिलाफ  परिवाद मंजूर, तलब  बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज में रामलीला मैदान में दुकानों के आवंटन को लेकर की गई मुकदमेबाजी में अब तत्कालीन ईओ और लेखपाल के खिलाफ परिवाद मंजूर किया गया है। भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय ने पिछले निकाय चुनाव के दौरान छवि धूमिल करने के लिए विपक्षियों से साठगांठ कर उनके खिलाफ बेवजह मुकदमे दर्ज कराने के साथ ही भूमाफिया घोषित किए जाने पर तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी पेश की थी। उनकी अर्जी के आधार पर सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन ईओ, लेखपाल के खिलाफ परिवाद मंजूर करते हुए विपक्षियों को तलब किया है। वजीरगंज के रहने वाले भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल वार्ष्णेय ने सीजेएम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी दाखिल की थी।
चित्र
धोखाधड़ी से बैनामा कराने में प्रलेखक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज बदायू। सदर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट का धोखाधड़ी से बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए कादरचौक क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने प्रलेखक समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। बीमारी का फायदा उठाकर उसकी प्लॉट का रजिस्ट्री कार्यालय में धोखाधड़ी से बैनामा कराया गया। इसके साथ ही धोखाधड़ी करने वालों ने उसको परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जुगपुरा मजरा मोहम्मदगंज निवासी उदयराज ने सीजेएम कोर्ट में दी अर्जी में बताया कि वह पैरालाइसिस का मरीज है। उसका इलाज उझानी और बदायूं के निजी अस्पताल में चल रहा है। वह चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उसने अपना काफी इलाज कराया जिससे उसकी जमापूंजी खत्म हो गई। इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने गांव में ही अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचने की बात गांव के ही रवेंद्र कुमार से की थी। जमीन की बात तय होने के बाद 20 जून को गांव का ही गुड्ढू और नरेंद्र उर्फ गोरा उसको...
चित्र
10 ओवरलोड वाहन सीज, चार लाख का जुर्माना वसूला  बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम एवं यात्री /माल कर अधिकारी अभिनव चौधरी ने शनिवार को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर एवं देहात क्षेत्र में कार्रवाई की। अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर संचालित हो रहे ओवरलोड 10 वाहनों के चालान किए गये एवं चार लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कें एवं पुल भी क्षतिग्रस्त होते हैं।परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें तथा यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
चित्र
 आठवीं की छात्रा साक्षी बनी थाना प्रभारी, सुनी शिकायतें  बदायूं। मिशन शक्ति के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर की कक्षा आठ की छात्रा साक्षी को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने इस दौरान थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनी। महिलाओं से संबंधित प्रार्थना पत्र महिला हेल्प डेस्क में निस्तारण के लिये दिये। मिशन शक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक बाबू सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सोनिका सिंह, रुचि मिश्रा, फरहा नाज, रिक्रूट महिला कांस्टेबल शिवानी बालियान, हेड कांस्टेबल कामिल पासा, कांस्टेबल रोशन कुमार, शाहनवाज मौजूद थे।
चित्र
 संपूर्ण समाधान दिवस आज बदायूं में बदायूं। संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार 17 अक्तूबर को सदर तहसील सभागार में आयोजित होगा। यहां पर डीएम डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके अलावा बिल्सी, बिसौली, सहसवान व दातागंज में संबधिधत अधिकारी लोगों की समस्याओ को सुनेंगे और हल करेंगे।
चित्र
 वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को विशेष कार्यक्रम आज बदायूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में एक जनवरी 2027 की अर्हता के आधार पर फोटोयुक्त वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए शनिवार 17 अक्टूबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जनपद में चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम 2,778 मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा। सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहकर नाम जुड़वाने के लिए सहयोग करेंगे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अवनीश राय ने सम्बंधित अधिकारियों सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग की मंशा से अवगत कराया। मतदेय स्थलों का संभाजन और पुनर्गठन 02 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित होगा। इसके बाद मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 04 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। डी...