संदेश

चित्र
 प्रदीप फिर बने सपा उझानी के नगर अध्यक्ष, इलियास महासचिव नियुक्त  उझानी। सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए एक बार फिर प्रदीप गुप्ता को नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। किसी के साथ इलियास सैफी को महासचिव बनाया गया है। धर्मेंद्र वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष रणवीर यादव त्रिलोकी नाथ बागड़ा, सुखपाल यादव, अकरम, सतीश कश्यप, अजय प्रताप, रवि गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रमोद मौर्य, राहुल गुप्ता, विशेषपाल, प्रेमलाल कश्यप, अन्जुम भाई, कन्हैया वाल्मीकि, नरेन्द्र पाल, जितेन्द्र यादव, रियासत अली को सचिव नियुक्त किया गया है। इनके अलावा क्षितिज गुप्ता, मौ. हबीब, मिहिलाल कश्यप, सेवकराम सागर, अनवार हुसैन, मुजाहिद, राजीव यादव, शारिक अंसारी, अर्जुन मौर्य, अनूप यादव, मौ. अमन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह कार्यकारिणी गठित की गई है।
चित्र
सपा की बिल्सी नगर कार्यकारिणी गठित, आदित्य बने महासचिव बिल्सी। सपा बिल्सी नगर की प्रस्तावित नगर कार्यकारिणी का नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा की सूची को जिला अध्यक्ष ने अनुमोदन कर दिया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई हैं। नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि नगर कार्यकारिणी में सभी जाति और धर्म के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। आदित्य माथुर को नगर महासचिव, हरिओम को कोषाध्यक्ष, शिव शंकर गुप्ता, विनय शर्मा एडवोकेट, शाकिर हुसैन, चेतन वाष्र्णेय, ठाकुर प्रत्यांश कुमार, रामेन्द्र सिंह एडवोकेट, विशाल बाबू एडवोकेट और हरेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धीरेंद्र वाल्मीकि, वैभव वाष्र्णेय, सोहनपाल, मजहर हुसैन, मोहम्मद सादाब, पप्पू, जयसिंह यादव, मोहम्मद इरफान, हिमांशु माहेश्वरी, दीपक यादव, सरफरोज, मोहम्मद आदिल, रजत शर्मा, अंकित पाठक, श्रीकृष्ण, आस मोहम्मद, अनूप शर्मा, श्याम किशोर, साहिल को नगर सचिव बनाया है।
चित्र
 चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार फैजगंज बेहटा। चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैंडोला गांव निवासी राजेश उर्फ झुण्डा पुत्र नेकराम के रूप में हुई। पुलिस ने उसे आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 50 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया। राजेश के खिलाफ फैजगंज बेहटा थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ इसी थाने में एक अन्य मुकदमा और बरेली के इज्जतनगर थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
चित्र
 नाबालिग का पीछा करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार उझानी। नाबालिग लड़की का पीछा करने के मामले में उझानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हजरतगंज निवासी कृष्णपाल पुत्र कन्हई को कस्बा उझानी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग का पीछा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और गुरुवार को उसे पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया।
चित्र
बाल अपराधों की रोकथाम को एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर एसजेपीयू और एएचटी की मासिक प्रशिक्षण, समीक्षा एवं समन्वय बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें बच्चों के विशेष रेस्क्यू अभियान, भिक्षावृत्ति, बालश्रम और मानव तस्करी की रोकथाम पर चर्चा हुई। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, मेडिकल परीक्षण, पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम से जुड़े मामलों की कार्रवाई की समीक्षा की गई। बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बरामद बच्चों की शत-प्रतिशत सूचना बाल कल्याण समिति को देने और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या , बाल कल्याण अधिकारी के  कर्तव्य और  दिशा-निर्देश का पालन एंव  बाल किशोर न्यायालय के  कर्मचारीयो द्वारा नाबालिग के संबंध मे आवश्यक निर्देश बताये गये एंव सम्बन्धित संस्थाओ का थाना ए.एच.टी के कर्म0गण /बाल कल्याण अधिकारी / कर्मचारी द्वारा नियमानुसार सहयोग करने आदि के संबंध म...
चित्र
 चाकू समेत दो युवक गिरफ्तार बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गुड़ मंडी में बनी जियारत के पास से दो युवकों को अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चौधरी सराय नई बस्ती, शमशाद मेंबर वाली गली निवासी बबलू शाह पुत्र बाबू शाह और ऊपरपारा, नूरानी मस्जिद के पास निवासी फराज खान पुत्र राहत खान के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
चित्र
युवक ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दे दी जान, मचा कोहराम  बदायूं। दिल्ली से लौटे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  सदर कोतवाली के आबिद की चक्की चौधरी सराय ऊपरपारा मोहल्ले में मूल रूप से सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी वसीम खां 35 वर्ष पुत्र नसीम खां करीब दो साल से रह रहे थे। वसीम दिल्ली में रहकर फैक्ट्री में डिब्बे बनाने का काम करते थे। वह सोमवार को ही दिल्ली से बदायूं लौटे थे। रात में किसी समय उन्होंने घर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वसीम की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।
चित्र
सहसवान में बिजली चैकिंग अभियान के दौरान दो के खिलाफ रिपोर्ट, 60 बकायेदारों के काटे कनेक्शन सहसवान। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में विभाग द्वारा नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक निजी अस्पताल समेत दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने 60 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और पांच लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। गुरुवार को हाई लॉस फीडर टाउन एक पर अधीक्षण के नेतृत्व में बड़ी चेकिंग की गई। इस अभियान में अधिशासी अभियंता उझानी और उनकी टीम भी मौजूद रही। चेकिंग के दौरान शहर के फैमिली हॉस्पिटल और एक अन्य बड़े कमर्शियल परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। बताया गया कि दोनों जगह मीटर को बायपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही वीडियोग्राफी और कार्रवाई की। चोरी पकड़ने के साथ-साथ टीम ने बकायेदारों पर भी कार्रवाई की। 60 बड़े बकायेदारों की बिजली आपूर्ति काट दी गई। मौके पर ही लगभग पांच लाख रुपये की नगद वसूली भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा। साथ ही नियमानुसार...
चित्र
कोर्ट ने वैदो टोला स्थित विवादित संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने के दिए आदेश बदायूं,। शहर में विवादित संपत्ति पर न्यायालय ने स्टे आर्डर दिया है। इसके साथ ही मुकदमे में सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की गई है। प्रभारी सिविल जज सीनियर डिवीजन ने विवादित संपत्ति को बिना नियम कानून खुदबुर्द करने की कोशिश की अर्जी पर यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही संबंधित संपत्ति का मुआयना करने का भी आदेश दिया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैदोटोला निवासी वादिनी तंजीम फात्मा के अधिवक्ता स्वाले चौधरी के अनुसार उन्होंने न्यायालय में अर्जी दाखिल करते हुए वादिनी का पक्ष रखा। न्यायालय में दायर वाद में वादिनी ने बताया कि वैदोटोला में उनकी पैतृक संपत्ति है और वह उसपर काबिज हैं। इस संपत्ति में वह एक बटा छह की मालिक हैं और इस संपत्ति का मौखिक या फिर लिखित किसी भी तरह का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बाद भी विपक्षीगण उस संपत्ति के खुदबुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर वह झगड़े को उतारू हो सकते हैं। वादिनी के अधिवक्ता स्वाले चौधरी ने बीती 21 अगस्त को कोर्ट में वादिनी तंजीम फात्मा ...
चित्र
ड्रग इंस्पेक्टर ने किया होलसेल मेडिकल स्टोरों का वार्षिक औषधि निरीक्षण  दहगवां । नगर में औषधि निरीक्षक ने नौ होलसेल मेडिकल स्टोरों का वार्षिक औषधि निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के रखरखाव, उपलब्ध स्टॉक, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख, बिल-वाउचर तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण को लेकर मेडिकल स्टोर संचालकों में दिनभर हलचल रही। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में होलसेल मेडिकल स्टोरों का वार्षिक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दहगवां के मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य दवाओं के रखरखाव और बिक्री से संबंधित नियमों के पालन की स्थिति की जांच करना है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों पर बिल-वाउचर और अभिलेखों से संबंधित छोटी-मोटी कमियां सामने आई हैं। संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर कमियों के संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
चित्र
 वायरल फोटो को लेकर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग उसहैत। कस्बे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फोटो में एक युवती के साथ एक व्यक्ति नजर आ रहा है और युवती को बहला-फुसलाकर संबंध बनाने की आशंका है। उनका कहना है कि फोटो वायरल होने से समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में नाराजगी है। शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
चित्र
 यूपीआई भुगतान पर टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज बदायूं। भाजपा सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाये जाने का कांग्रेस विरोध कर रही है। यूपीआई भुगतान पर टैक्स के खिलाफ 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे डीएम कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने यूपीआई भुगतान पर टैक्स को मोदी टैक्स करार दिया है। उन्होंने इसे आम जनता और व्यापारियों पर अप्रत्यक्ष बोझ बताते हुये इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
चित्र
ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का लगाया आरोप बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी में राशन वितरण को लेकर कोटेदार पर ग्रामीणों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र लाभार्थियों को समय से राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के राशन कोटेदार की ओर से कई लोगों को राशन नहीं दिए जाने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी संख्या में पात्र परिवार राशन से वंचित हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि राशन न मिलने के संबंध में थाना कादरचौक में तहरीर भी दी जा चुकी है। तहरीर देने वालों में लालमन, महावीर, छत्रपाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने और पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।
चित्र
भूकंप से बचाव को वृहद मॉकड्रिल आज बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर 18 सितंबर शुक्रवार को भूकंप से बचाव को लेकर जिला मुख्यालय एवं तहसीलों पर वृहद मॉक ड्रिल आयोजित किया जायेगा। एडीएम वित्त ने मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिये तहसीलों पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किये हैं। नोडल अधिकारी संबंधित तहसील के एसडीएम एवं सहायक नोडल अधिकारी तहसीलदार बनाये हैं। भूकंप आपदा से बचाव और राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिये वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा।
चित्र
 ज़िला कारागार में निरुद्ध सफाई कर्मी को डीपीआरओ याबर अब्बास ने किया बर्खास्त बदायूं। डीपीआरओ याबर अब्बास ने हत्या के प्रयास में सात साल की सजा काट रहे सफाई कर्मी को बर्खास्त कर दिया है। डीपीआरओ ने यह कार्रवाई एडीओ पंचायत वजीरगंज की रिपोर्ट के आधार पर की है। वजीरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरामवी में तैनात सफाई कर्मचारी राजकुमार निवासी कलिंया काजमपुर जुलाई से बिना किसी सूचना के गायब चल रहे थे। जिसकी जानकारी डीपीआरओ को हुयी तो जांच करायी। एडीओ पंचायत वजीरगंज ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि राजकुमार जिला कारागार में निरुद्ध है।
चित्र
अब बिल्सी में 11 माह का बच्चा स्वाइन फ्लू संक्रमित बदायूं,। जिले में अब 11 महीने का बच्चा भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया। स्वाइन फ्लू की चपेट में आए बच्चे का इलाज बरेली की निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। यहां पर जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई। बरेली मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक नौ मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक स्वाइन फ्लू संक्रमित महिला की मौत हो चुकी है। हालांकि जो बच्चा स्वाइन फ्लू संक्रमित निकला है वह डिस्चार्ज हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के परिजनों की स्क्रीनिंग कर होम आइसोलेट की सलाह दी है। जिले में संक्रामक रोगों की शुरूआत होते ही सबसे पहले स्वाइन फ्लू के पांच मरीज सामने आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने जांचों का दायरा बढ़ाते हुए गांव-गांव कैंपिंग शुरू की तो कुछ दिनों के लिए संक्रामक रोग थमे तो अगले कुछ दिन में ही स्वाइन फ्लू के दो और केस सामने आ गए। इसमें स्वाइन फ्लू संक्रमित एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद स्वाइन फ्लू का एक और मरीज निकला तो यहां संख्या आठ हो गई थी। इसी बीच ...
चित्र
चेकिंग अभियान जे दौरान पकड़ी बिजली चोरी, दंपत्ति पर रिपोर्ट कुंवरगांव। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 80 बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान थाने के पीछे स्थित एक पोल से केबिल डालकर दो घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। आरोप है कि थाना परिसर के अंदर लगे बिजली के पोल से केबल डालकर घरों में बिजली का अनाधिकृत इस्तेमाल किया जा रहा था। एसडीओ अमित कुमार ने मौके पर जांच कर चोरी पकड़ी। मामले में मंजू देवी और पति प्रेम कुमार तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। विद्युत उपकेंद्र की टीम ने बुधवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कनेक्शनों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान थाने के पीछे स्थित दो घरों में बिजली आपूर्ति के संबंध में संदेह होने पर टीम ने जांच की। विभाग के मुताबिक दोनों घरों में पोल से केबल डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके पर अनधिकृत कनेक्शन हटाने की कार्रवाई की और संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिस बिजली ...
चित्र
डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज़ रफ़्तार कार, दो की मौत उझानी। नगर में बुधवार देर रात बरेली मथुरा हाईवे पर बदायूं से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार में सवार दो लोगों की राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हादसे में घायल पांचवें युवक का पता नहीं चल पा रहा है। बुधवार की देर रात उझानी के मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी सक्षम पुत्र मुकेश बहादुरगंज निवासी शैलेंद्र पुत्र भवनेश थाना मुजरिया के गांव परमू निवासी रामकेश, नगर के अयोध्या गंज निवासी सागर बदायूं से उझानी कार से लौट रहे थे। बरेली मथुरा हाईवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र में मोती महल होटल के सामने कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ की मदद से सभी घायलों को कार की खिड़कियां तोड़कर मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद नगर के बहादुरगंज निवासी घायल शैलेंद्र और अयोध्या गंज निवासी सक्षम को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जबकि गंभीर रूप से घायल रामकेश और सागर को राजकीय मेडिकल क...
चित्र
नवविवाहिता की फंदा लगाने से मौत, दहेज हत्या का आरोप उसावां। नवविवाहिता की फंदा लगाने से मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्टेंगुलेशन यानी गला दबाने से मौत होने की बात सामने आई है। उसावां थाना क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में जितेंद्र पुत्र रामरूप की पत्नी रोशनी 23 वर्ष की घर में कुंडे से फंदा लगाने से मौत हो गई। रोशनी की मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि रोशनी का पति शराब के नशे में आए दिन उसे परेशान करता था। रोशनी की मां पिंकी दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कोहली गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी छह फरवरी 2026 को जितेंद्र के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया थ...
चित्र
ड्यूटी से गायब सफाईकर्मी को डीपीआरओ ने किया निलंबित बदायूं। जिला पंचायती राज अधिकारी याबर अब्बास ने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान न देने एवं बिना किसी सूचना गायब रहने पर संबंधित सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश एडीओ पंचायत खालिद को दिये हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी याबर अब्बास द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों एवं विभाग में अन्य पदों पर तैनात कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। एडीओ पंचायत जगत की रिपोर्ट के अनुसार सफाई कर्मी अमित कुमार पुत्र बनारसी का 20 जुलाई को गांव गुरुपुरी चंदन, जगत से ग्राम पंचायत आमगांव में ट्रांसफर किया गया था। लेकिन संबंधित सफाई कर्मी ने नवीन स्थल पर योगदान नहीं दिया। जब इसकी जानकारी डीपीआरओ को मिली तो उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन कोई जवाब समय अवधि में नहीं मिला। इसके बाद डीपीआरओ ने सफाई कर्मी अमित कुमार को निलंबित कर दिया है।